Himachal: भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने गुटबाजी को लेकर घेरी कांग्रेस सरकार, बोले-सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह दें इस्तीफा

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2025 03:13 PM

bjp spokesperson randhir sharma

भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है।

शिमला (कुलदीप): भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीते दिन बिलासपुर में कांग्रेस बैठक में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से अपनी ही सरकार को घेरा, उससे स्पष्ट हो गया है कि जो आरोप भाजपा ने लगाए वह सही हैं। ऐसे जब कांग्रेस में सत्ता और संगठन मुखिया जब अपने ही कार्यकर्ताओं का विश्वास खो चुके हैं, तो दोनों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, ताकि नया जनादेश प्राप्त करके प्रदेश में जनता की सरकार को चुना जा सके। रणधीर शर्मा यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

बैठक में न तो संविधान और न डाॅ. अम्बेदकर का कोई उल्लेख आया
रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की बैठक संविधान बचाओ अभियान के अंतर्गत बुलाई गई थी, लेकिन इसमें न तो संविधान और न डाॅ. अम्बेदकर का कोई उल्लेख आया। यहां तक कि पहलगाम आतंकी हमले में जान गवांने वालों को 2 मिनट श्रद्धांजलि देने का समय कांग्रेस नेताओं को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की बैठक में कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह जनता के समक्ष खुलकर सामने आ गई है, जिसमें सरकार के 2 मंत्रियों से इस्तीफे मांगे गए। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बैठक में विशेष समुदाय के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार इस विशेष समुदाय का आज तक वोट की राजनीति के लिए इस्तेमाल करते आ रही है, लेकिन अब इस वर्ग को भी कांग्रेस की वास्तविकता का पता चल चुका है।

प्रतिभा सिंह की नहीं हो रही सुनवाई
भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार कर चुकी हैं कि सरकार और संगठन में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में उनको पद से चिपके रहने की बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए।

मित्र मंडली के सिवाय किसी की सुनवाई नहीं
रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस सरकार में मित्र मंडली के अलावा किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ-साथ कर्मचारी और पैंशनर की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, ऐसे में समाज का बड़ा वर्ग अब खुलकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर आ रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!