Kullu: डोहलू नाला टोल प्लाजा के विरोध में उतरा भारतीय किसान संघ

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jan, 2025 04:13 PM

bharatiya kisan sangh protested against dohlu nala toll plaza

भारतीय किसान संघ जिला कुल्लू इकाई ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष ऋषि राज राणा के नेतृत्व में डोहलू नाला टोल प्लाजा के विरोध में जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर के माध्यम से केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा।

कुल्लू (दिलीप): भारतीय किसान संघ जिला कुल्लू इकाई ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष ऋषि राज राणा के नेतृत्व में डोहलू नाला टोल प्लाजा के विरोध में जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर के माध्यम से केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा। किसान संघ के प्रचार प्रमुख अशोक ठाकुर ने कहा कि भारतीय किसान संघ टोल प्लाजा के शुरू होने से किसानों को होने वाले आर्थिक नुक्सान का पुरजोर विरोध करेगा।

नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार 60 किलोमीटर में दूसरा टोल प्लाजा नहीं हो सकता, जबकि डोहलू नाला टोल प्लाजा टकोली टोल प्लाजा की दूरी 60 किलोमीटर से कम है। ऐसे में डोहलू नाला टोल प्लाजा नियमों के खिलाफ है और बाढ़ के बाद रोड की स्थिति अभी भी सिंगल लेन है। इसके बाद संघ की बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला मंत्री रमेश ठाकुर ने जिला कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की।

सीता ठाकुर को महिला प्रमुख, सह महिला प्रमुख कुशलता, विशाल महंत को युवा प्रमुख, पर्यावरण एवं जल संरक्षण आयाम प्रमुख पवन कुमार व राजस्व प्रमुख की प्रकाश को जिम्मेदारी दी गई। किसान संघ के प्रदेश महामंत्री उमेश सूद ने कहा कि प्रदेश में 5 बीघा से कम जमीन वाले किसानों को सरकारी जगह से बेदखल न किया जाए। जिला कोषाध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने कहा कि सब्जी मंडियों में किसानों का उत्पीड़न होता है। फलों के क्रेट का वजन नियमानुसार 2 किलोग्राम काटा जाना चाहिए, जबकि कुछ आढ़ती 3 किलो वजन काटकर किसानों को धोखा देते हैं। जिला उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने बेसहारा पशुओं से किसानों को होने वाले नुक्सान से बचाने की प्रशासन से अपील की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!