नालागढ़ विस्फोट मामला: एनआईए, आईबी व हिमाचल पुलिस ने तेज की जांच

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jan, 2026 10:12 PM

bbn nalagarh explosion case

आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल और पंजाब संप्रभुता गठबंधन द्वारा पुलिस थाना परिसर नालागढ़ में विस्फोट के मामले की जिम्मेदारी लेने के बाद एनआईए, आईबी, हिमाचल पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है और क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई...

बीबीएन (शेर सिंह): आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल और पंजाब संप्रभुता गठबंधन द्वारा पुलिस थाना परिसर नालागढ़ में विस्फोट के मामले की जिम्मेदारी लेने के बाद एनआईए, आईबी, हिमाचल पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है और क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। जांच एजैंसियां इस मामले में आतंकी संगठन के दावे के साथ-साथ विस्फोट के मामले को सुलझाने के लिए जुटी हैं। पुलिस ने इस मामले में विस्‍फोटक‍ पदार्थ‍ अधिनियम लगा दिया है लेकिन विस्फोट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक पदार्थ की पहचान के लिए एफएसएल की रिपाेर्ट का इंतजार है।

सोशल मीडिया पोस्ट में आतंकी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह काम हमारे बहादुर जवानों ने इसलिए किया क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कृत्रिम ड्रग बनाए जा रहे हैं और पंजाब भेजे जा रहे हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है और युवा नशे का सेवन करके जान गंवा रहे हैं। पोस्ट के अनुसार इस मिशन की योजना व क्रियान्वयन 2 लोगों द्वारा किया गया है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि हमारी लड़ाई किसी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ नहीं है, बल्कि इस व्यवस्था के खिलाफ है। इस विस्फोट को आईईडी ब्लास्ट बताया है। दोनों आतंकी संगठनों द्वारा इस विस्फोट की जिम्मेदारी की पुलिस और जांच एजैंसियों ने कोई पुष्टि नहीं की है और जांच एजैंसियां आतंकी संगठनों के दावे की जांच में भी जुटी हैं।

गौर रहे कि वीरवार को सुबह करीब पौने 10 बजे पुलिस थाना नालागढ़ परिसर में स्टोर रूम के पीछे विस्फोट की घटना हुई थी, जिससे पुलिस थाना के स्टोर रूम, आर्मी के ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक, कैंटीन भवन व एक अन्य भवन की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। विस्फोट इतना जोरदार हुआ था कि करीब 400-500 मीटर तक आवाज सुनाई दी थी। इस घटना की पुलिस ने जांच शुरू की थी और एफएसएल के विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक नमूने एकत्र कर रासायनिक परीक्षण हेतु भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट आनी है। पुलिस द्वारा तत्काल क्षेत्र को सील कर दिया गया था।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस सहित जांच एजैंसियां जांच में जुटी हैं। जांच एजैंसियां इस मामले में आतंकी संगठनों के दावे की सत्यता के साथ-साथ विस्फोट के मामले को सुलझाने के लिए हर पहलु से जांच में जुटी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!