अनुराग ठाकुर ने ली विधानसभा चुनावों में हार की जिम्मेदारी, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Edited By Vijay, Updated: 20 Feb, 2023 05:00 PM

anurag thakur took responsibility for defeat in assembly election

जसवां प्रागपुर के मोइन में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार ली है।

देहरा (राजीव शर्मा): जसवां प्रागपुर के मोइन में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार ली है। विधानसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मिली हार के सवाल पर उन्होंने कहा कुछ कमियां रही हैं, जिसके कारण हम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनावों में हारे हैं। उन्होंने कहा कि वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेता हैं और वह इसकी जिम्मेदारी लेते हैं, वहीं आने वाले समय में इन कमियों को दूर कर 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी और हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे।
PunjabKesari

हार के कारणों पर आत्मनिरीक्षण करें पार्टी कार्यकर्ता
अनुराग ठाकुर ने बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से हार के कारणों पर आत्मनिरीक्षण करने और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कमियों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हाल ही के केंद्रीय बजट में केंद्र की उपलब्धियों और महिलाओं, किसानों और युवाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है और सभी के विकास की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर जसवां प्रागपुर के विधायक व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। 

कांग्रेस ने जनता से झूठ बोलकर जीता विधानसभा चुनाव 
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि उसने जनता से झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के केवल 2 महीने में ही कांग्रेस ने 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज ले लिया है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले राज्य की प्रत्येक महिला को 1500 रुपए देने का वायदा किया था। महिलाओं के खाते में पैसे तो नहीं आए बल्कि प्रदेश पर कर्ज जरूर चढ़ा दिया गया है। वहीं महिलाओं को 1500 रुपए देने के लिए भी पात्रता मानदंड में बदलाव करके लाभार्थियों की संख्या में भारी कमी कर दी गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी तक ओपीएस के नाम पर कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जब विकास करने की बात आती है तो यह कर्ज में डूबी हुई सरकार नजर आती है। हर रोज प्रदेश के ऊपर 30 करोड़ रुपए कर्ज चढ़ाने का काम कांग्रेस कर रही है। अगर 5 साल भी यह सरकार चली तो पता नहीं कितने हजार करोड़ रुपए कर्जे में डुबाकर यह सरकार जाएगी। 
PunjabKesari

कांग्रेस सरकार में लूट की खुली छूट
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में लूट की खुली छूट नजर आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकर एक तरफ जनता को कष्ट दे रही है तो दूसरी ओर अपने विधायकों को मालामाल करने में लगी हुई है। कांग्रेस ने प्रदेश में 6 सीपीएस बनाकर और अपने एडवाइजर को कैबिनेट स्तर का दर्जा देकर जनता पर बोझ डालने का काम किया है। वहीं अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ 600 से अधिक संस्थानों को डिनोटिफाई करने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत भी की। उन्होंने कहा कि जहां संस्थान बंद किए गए हैं। उन बूथों पर भी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!