Himachal: बेकाबू कार ने काम पर निकले साइकिल सवार को रौंदा, तीन बेटियों का पिता गंभीर जख्मी

Edited By Jyoti M, Updated: 12 Jun, 2025 11:18 AM

an uncontrolled car ran over a cyclist who was going to work

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी शहर के मलोरी टनल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सड़क किनारे खड़े एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया। एक बेकाबू कार ने उन्हें रौंद दिया। घायल व्यक्ति की पहचान मंडी शहर के पुलघराट निवासी परस राम उर्फ जानकू राम...

हिमाचल डेस्क। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी शहर के मलोरी टनल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सड़क किनारे खड़े एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया। एक बेकाबू कार ने उन्हें रौंद दिया। घायल व्यक्ति की पहचान मंडी शहर के पुलघराट निवासी परस राम उर्फ जानकू राम के रूप में हुई है, जिन्हें तुरंत जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो हादसे की भयावहता को दिखाता है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मलोरी में टनल के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार इतनी तेज़ी से पलटी कि सड़क किनारे खड़े परस राम उसकी चपेट में आ गए। कार उन्हें कुचलते हुए सीधे सड़क किनारे लगे एक खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने घायल परस राम और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से परस राम को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, परस राम को सिर, बाजू और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं।

कार सवारों ने की मदद, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला

गागल पुलिस चौकी के एएसआई राजेश डोगरा ने बताया कि कार में सवार लोग स्थानीय ही थे। हादसे के बाद उन्होंने खुद घायल परस राम को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। चूंकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, इसलिए पुलिस ने फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

परस राम का परिवार सदमे में

बताया गया है कि परस राम रोजाना की तरह साइकिल पर अखबार बांटते समय सड़क किनारे खड़े थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। परस राम अपने घर में अकेले कमाने वाले सदस्य हैं। उनके परिवार में उनकी बूढ़ी मां, पत्नी और तीन बेटियां हैं। इस हादसे के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि अब उनके घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा है। परिवार गहरे सदमे में है और परस राम के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!