चम्बा: बनीखेत में 4 युवकों से पकड़ा 10.56 ग्राम चिट्टा, टैक्सी में सवार थे आरोपी

Edited By Vijay, Updated: 30 Mar, 2024 06:36 PM

4 youth arrested with heroin

पुलिस ने बनीखेत क्षेत्र के लाहड़ में एक टैक्सी से 10.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टैक्सी में सवार 4 युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनयिम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

बनीखेत (रणजीत): पुलिस ने बनीखेत क्षेत्र के लाहड़ में एक टैक्सी से 10.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। टैक्सी में सवार 4 युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनयिम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार डल्हौजी पुलिस द्वारा लाहड़ में वाहनों की रूटीन चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक टैक्सी पठानकोट की तरफ से आ रही थी। पुलिस टीम ने टैक्सी को जांच के लिए रोका।

तलाशी लेने पर टैक्सी में सवार युवकों से 10.56 ग्राम चिट्टा व फाॅयल पेपर सामग्री बरामद हुई। युवकों की पहचान राहुल, बंटी, गौरव तथा अविनाश कुमार के रूप में हुई है। ये चारों अभियुक्त बनीखेत के निवासी हैं। डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21, 26 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को रविववार को न्यायालय मे पेश किया जाएगा। पुलिस जानकारी जुटाएगी कि यह नशा कहां से आया और इसकी आपूर्ति कहां की जा रही थी। नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!