Kangra: पालमपुर में पुलिस ने पकड़ी चरस वाली गाड़ी, डेढ़ किलाे खेप के साथ कुल्लू के 3 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 03 Feb, 2026 02:45 PM

3 smugglers arrested with hashish

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पालमपुर में 1 किलो 510 ग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पालमपुर (भृगु): जिला कांगड़ा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पालमपुर में 1 किलो 510 ग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल्लू जिले के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि डाढ से पालमपुर रोड पर घुमारका के पास एक सुनसान स्थान पर एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है। सूचना में बताया गया कि गाड़ी में तीन लोग सवार हैं और उनके पास भारी मात्रा में चरस है, जिसे वे बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। तलाशी लेने पर गाड़ी से 1 किलो 510 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान धर्म चन्द पुत्र राजू राम, निवासी चलाह, तहसील व जिला कुल्लू, राम प्रकाश पुत्र स्व. तोलू राम, निवासी ग्रांमग, तहसील व जिला कुल्लू और कुंज लाल पुत्र स्व. चन्दे राम, निवासी चलाह, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में की गई है। इन तीनों के विरुद्ध पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले पर कांगड़ा पुलिस प्रमुख ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जिला पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ पूरी सख्ती और संवेदनशीलता से काम कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी या अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रमुख ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस उनके नैटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!