Kangra: प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया डीएलएड परीक्षा परिणाम

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jan, 2026 10:35 PM

dharamshala d el ed exam results declared

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने डिप्लोमा इन एलीमैंटरी एजुकेशन प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने डिप्लोमा इन एलीमैंटरी एजुकेशन प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षाएं अक्तूबर-नवम्बर 2025 में आयोजित की गई थीं, जिनमें री-अपीयर और पूर्ण विषयों के परीक्षार्थी शामिल थे। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा है। इस परीक्षा में कुल 1641 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 1561 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 38 छात्रों को री-अपीयर तथा 42 छात्र अनुत्तीर्ण रहे। इस प्रकार द्वितीय वर्ष का कुल पास प्रतिशत 95.3 प्रतिशत दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 2154 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 1805 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। प्रथम वर्ष में 282 छात्रों को री-अपीयर आई है, जबकि 67 छात्र अनुत्तीर्ण रहे।

इस सत्र का कुल पास प्रतिशत 84.11 प्रतिशत रहा है। डा. राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थियों को बोर्ड द्वारा पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए छात्र 29 जनवरी से 12 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय 1000 रुपए तथा पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। पुनर्मूल्यांकन के लिए वही परीक्षार्थी पात्र होंगे, जिनके संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त हों। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!