Kangra: पुलिस ने रेन शैल्टर में पकड़ी चरस की खेप, पंजाब की महिला सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Jan, 2026 06:23 PM

2 arrested including woman with hashish

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। जवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला और एक युवक को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। जवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला और एक युवक को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना जवाली की टीम हरसर बस स्टॉप के पास गश्त पर थी। इसी दौरान वहां बने रेन शैल्टर में मौजूद 2 संदिग्धों की तलाशी ली गई। पुलिस ने मौके से पवन कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी हरसर, ज्वाली और राखी पत्नी अशोक निवासी सपेरा बस्ती, लुधियाना (पंजाब) के कब्जे से 1 किलो 20 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ पुलिस थाना जवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!