Kangra: जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ा युवती का स्वास्थ्य

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Jan, 2026 10:53 PM

dharamshala poisonous substance young woman

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एक युवती द्वारा दवाई की कड़वाहट मिटाने के लिए चॉकलेट की जगह जहरीला पदार्थ खाने से स्वास्थ्य बिगड़ने का मामला सामने आया है।

धर्मशाला (ब्यूरो): पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एक युवती द्वारा दवाई की कड़वाहट मिटाने के लिए चॉकलेट की जगह जहरीला पदार्थ खाने से स्वास्थ्य बिगड़ने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश की युवती धर्मशाला के समीपवर्ती मोहली में अपने माता-पिता के साथ किराए के कमरे में रहती है। तबीयत बिगड़ने पर युवती को धर्मशाला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस थाना धर्मशाला को शुक्रवार देर रात अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवती को जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती के बयान कलमबद्ध किए। इसमें युवती ने बताया कि बुखार होने के चलते उसने दवाई खाई थी। दवाई की वजह से उसके मुंह में कड़वाहट होने के चलते चॉकलेट की जगह गलती से किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया था। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि युवती के बयान कलमबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!