मंत्री कर्ण के बेटे आदित्य को यूथ कांग्रेस की समीक्षा बैठक में लताड़

Edited By Updated: 27 Oct, 2016 12:12 PM

meeting minister son edification

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने कामकाज के प्रति निष्क्रियता दिखाने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने कामकाज के प्रति निष्क्रियता दिखाने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी के तहत युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में संगठन के प्रति निष्क्रियता दिखाने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया और बेहतर काम करने वालों को इनाम दिया गया। 


सूत्रों के अनुसार बैठक में आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के बेटे एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह को अपना कामकाज सुधारने की नसीहत दी गई, साथ ही कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की अध्यक्ष नीतू चौधरी को संगठन के प्रति उनकी निष्क्रियता के लिए लताड़ लगाई गई और बैठक में उनकी अनुपस्थिति पर कड़ी आपत्ति जताई गई। भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव अफ जल अहमद व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीर देवेंद्र सिंह सिद्धू ने उनकी निष्क्रियता को देखते हुए इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है।


विक्रमादित्य सिंह के राजनीतिक सलाहकार होंगे अभिषेक राणा
दूसरी तरफ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा को पदोन्नति का तोहफा देकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त करने के साथ उन्हें सचिव पद पर नियुक्ति दी। कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान सभी जिला प्रभारियों और लोकसभा अध्यक्षों से पिछले 3 महीनों की रिपोर्ट भी मांगी। 


बैठक में पहली बार युवा कांग्रेस की समीक्षा का ऑनलाइन प्रारूप का प्राकलन भी किया किया। अमन ठाकुर जो नाहन विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे, उन्हें अब शिमला लोकसभा क्षेत्र में सचिव के पद का दायित्व सौंपा गया है। उनके स्थान पर सोहन सिंह को नाहन विधानसभा युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव लागू मानी जाएंगी।


कांगड़ा लोकसभा अध्यक्ष से रिपोर्ट तलब: अफजल
भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव अफजल अहमद ने संपर्क करने पर कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की अध्यक्ष नीतू चौधरी को संगठन के प्रति उनकी निष्क्रियता दिखाने पर रिपोर्ट तलब करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी।


भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब देंगे: विक्रमादित्य
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए युकां प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस भाजपा के दुष्प्रचारों का कड़ा जवाब देगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को एकजुटता के काम करने की सलाह दी। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी अफ जल अहमद ने विक्रमादित्य सिंह के कामकाज की सराहना भी की।











वीडियो देखने के लिए क्लिक करें










Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!