संजौली मस्जिद विवाद: बैठक के लिए न बुलाने पर नाराज हिंदू संगठनाें ने निकाली शव यात्रा, सरकार का फूंका पुतला

Edited By Vijay, Updated: 29 Nov, 2025 06:27 PM

sanjauli mosque dispute

संजौली में बहुचर्चित मस्जिद मामले में जिला प्रशासन की ओर से बैठक के लिए न बुलाए जाने पर की विरोध में हिंदू संगठनों ने राज्य सरकार की शव यात्रा निकाल कर पुतला फूंक दिया।

शिमला (ब्यूरो): संजौली में बहुचर्चित मस्जिद मामले में जिला प्रशासन की ओर से बैठक के लिए न बुलाए जाने पर की विरोध में हिंदू संगठनों ने राज्य सरकार की शव यात्रा निकाल कर पुतला फूंक दिया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मदन ठाकुर और विजय शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बैठक करने का आश्वासन दिया गया था। जिला प्रशासन ने न ही कमेटी का गठन किया, न ही इसके लिए कमेटी का गठन किया। अभी यह मामला फिर से न्यायालय में चल रहा है।

विशेष समुदाय पक्ष ने न्यायालय में इस मामले को फिर से चुनौती दे दी है। इसलिए न्यायालय के आदेशों का इंतजार करने के लेकर हिंदू संगठनों ने अपने आंदोलन को फिलहाल खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है। सरकार और जिला प्रशासन एक विशेष समुदाय को संरक्षण की दिशा में काम कर रहा है।

बता दें कि हिंदू संगठनों ने मस्जिद का बिजली पानी काटने से लेकर इसमें नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया था, जिसे प्रशासन ने खत्म करवा दिया था। इसको लेकर जल्द ही बैठक करने का आश्वासन दिया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!