Solan: अर्की के यमन सिंह का भारतीय सेना में चयन, गांव में जश्न का माहौल

Edited By Vijay, Updated: 16 Mar, 2025 10:47 AM

yaman singh selected in indian army

जिला सोलन के अर्की उपमंडल के मान गांव निवासी यमन सिंह ने भारतीय सेना में भर्ती होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन 105 इन्फैंट्री बटालियन राजपूताना राइफल्स में हुआ है।

अर्की (सुरेंद्र): जिला सोलन के अर्की उपमंडल के मान गांव निवासी यमन सिंह ने भारतीय सेना में भर्ती होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन 105 इन्फैंट्री बटालियन राजपूताना राइफल्स में हुआ है। जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची तो परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने यमन की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

यमन सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल सोलन से प्राप्त की और उच्च शिक्षा डिग्री कॉलेज सोलन से पूरी की। पढ़ाई में मेहनती होने के साथ-साथ वे खेलों में भी काफी सक्रिय रहे हैं। बास्केटबॉल में उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा और उन्होंने राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि अनुशासन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

यमन सिंह के पिता नरेंद्र सिंह पाल हिमाचल प्रदेश पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं। बेटे की इस सफलता से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। यमन की माता ने कहा कि हमने हमेशा उसे मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और आज उसकी सफलता देखकर खुशी हो रही है।

यमन सिंह ने क्षेत्र के युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करें और राष्ट्र सेवा के लिए आगे आएं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दोस्तों को दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!