Weather Update: हिमाचल में माैसम ने बदली करवट...बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़, जारी हुआ यैलो अलर्ट

Edited By Vijay, Updated: 01 Feb, 2026 02:00 PM

weather update

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते प्रदेश भर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते प्रदेश भर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी 12 जिलों के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। शिमला से सटे मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी में ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फ गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, शिमला शहर समेत मध्य और निचले इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बारिश ने मौसम को सर्द बना दिया है।

तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी 12 जिलों में यैलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा के झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

बर्फबारी और बारिश के ताजा आंकड़े
बीते 24 घंटों में शिलारू और कोठी में 5-5 सैंटीमीटर, कुफरी में 4 सैंटीमीटर और गोंदला में 3 सैंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं बारिश के मामले में मनाली में सबसे ज्यादा 10 मिलीमीटर, सुजानपुर टिहरा में 7.8 और शिमला में 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

जनजातीय क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे 
मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भारी गिरावट आई है। जनजातीय क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। ताबो में न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री और कुकुमसेरी में -3.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा, जबकि कल्पा में यह -0.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों कैसा रहेगा माैसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। 2 और 3 फरवरी को भी मौसम खराब रह सकता है, हालांकि इसके लिए कोई अलग से चेतावनी जारी नहीं की गई है। 4 और 5 फरवरी को मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन 6 फरवरी को फिर से हल्की बारिश हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!