कांग्रेस से मुक्त होने के लिए चला कांग्रेस छोड़ो अभियान : मीनाक्षी लेखी

Edited By Vijay, Updated: 30 Sep, 2022 11:42 PM

union minister of state for external affairs and culture meenakshi lekhi

केन्द्रीय विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस छोड़ों अभियान के लिए केवल कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस से मुक्त होने के लिए उनके नेता स्वयं पार्टी छोड़ रहे है। उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस के...

सोलन (नरेश पाल): केन्द्रीय विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस छोड़ों अभियान के लिए केवल कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस से मुक्त होने के लिए उनके नेता स्वयं पार्टी छोड़ रहे है। उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस के बुरे कर्म अब उसका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। हिमाचल के चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि पहाड़ों की हवा ठंडी है लेकिन कांग्रेस के लिए यह बर्फीली है। हिमाचल में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि 5 वर्षों में हर वर्ग के लिए बेहतरी से काम किया। इसके बाद सोलन में महिला मोर्चा के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार बेहतर कार्य केंद्र और प्रदेश में कर रही है और निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में भी यूपी, उत्तराखंड की तरह मिशन रिपीट भाजपा सरकार करने वाली है और इसमें अहम भूमिका महिला मोर्चा निभाने वाली है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए कई जनकल्याण योजनाएं शुरू कीं और इन योजनाओं को बेहतर ढंग से धरातल पर उतारने का काम जयराम ठाकुर ने किया है। मीनाक्षी लेखी ने जल जीवन मिशन की तारीफ करते हुए कहा कि केन्द्र की इस योजना को जयराम ठाकुर ने बेहतर ढंग से लागू किया है। प्रदेश में पिछले 70 वर्षों में 8 लाख घरों को नलों से जल मिल रहा था लेकिन पिछले 2 वर्षों में जयराम सरकार ने 8.64 लाख घरों में नल लगाए हैं। 

महंगाई की जननी कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महंगाई की बात करती है लेकिन महंगाई की जननी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में विकास का दौर चल रहा है, हर घर की समस्या को भाजपा दूर कर रही है, हर घर में नल, बिजली व्यवस्था, सडक़ों के जाल इन सब के लिए विकास कार्य डबल इंजन की भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का समर्थन भाजपा को है क्योंकि भाजपा में महिलाओं के हित सुरक्षित है। संगठन में 33 फीसदी आरक्षण भाजपा ने ही महिलाओं को दिया है।   इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद व भाजपा नेता डा. राजेश कश्यप ने सम्बोधित किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितू सेठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  मीरा आनंद, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिभा कंवर, जिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

केन्द्रीय मंत्री ने शूलिनी माता मंत्री में नवाया शीश 
केन्द्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी सोलन पहुंचने पर शूलिनी माता मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की । इस मौके पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद सहित कई नेता उपस्थित थे। 

भाजपा नेत्री व भाजपा नेता में हुई तीखी बहस 
सोलन में भाजपा नेत्री व भाजपा नेता के बीच बहस हो गई। हैरानी की बात है कि मौके पर इस घटना का वीडियो बना रही पत्रकार का फोन छीनकर वीडियो भी डिलीट कर दिया। मजेदार बात यह है कि इसके बावजूद वीडियो वायरल हो गया क्योंकि इस बहस का कोई और भी मौके पर वीडियो बना रहा होगा। हुआ यूं कि केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने धारों की धार स्थित अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जाना था। उनका वहां पर कोई रिजॉर्ट है। भाजपा नेता उनके साथ जाना चाह रहे थे लेकिन यह बात प्रदेश की भाजपा नेत्री को पसंद नहीं आई और इस बात को लेकर बहस हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!