Una: बाथड़ी के रविपाल सिंह बने ब्रिगेडियर

Edited By Jyoti M, Updated: 28 Sep, 2024 09:46 AM

una ravipal singh of bathri becomes brigadier

जिला ऊना के गांव बाथड़ी के रविपाल सिंह को भारतीय सेना में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नत किया है। रविपाल सिंह के पिता वेद प्रकाश 1964 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 1971 के युद्ध में भी भाग लिया था।

टाहलीवाल, (गौतम) : जिला ऊना के गांव बाथड़ी के रविपाल सिंह को भारतीय सेना में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नत किया है। रविपाल सिंह के पिता वेद प्रकाश 1964 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और 1971 के युद्ध में भी भाग लिया था।

वेद प्रकाश के पिता जोगिंदर सिंह 1937 में सेना में भर्ती हुए थे और द्वितीय विश्व युद्ध में उन्होंने अपनी सेवाएं दी थीं । रविपाल सिंह ने 1996 में संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा पास कर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया था। 

ब्रिगेडियर रविपाल सिंह के बेटे आदित्य पाल ने 2021 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया में रैंक 1 प्राप्त किया है। रविपाल की माता गृहिणी हैं। यह पदोन्नति न केवल रविपाल सिंह की उपलब्धियों को दर्शाती है बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी देश सेवा के जज्बे का भी प्रमाण है। 

बाथड़ी के पूर्व प्रधान बलवीर सिंह राणा, न मनोहर लाल, दलवीर सिंह राणा, ओंकार सिंह, रणजीत सिंह राणा, प्रधान अनुपम व अनूप राणा ने रविपाल सिंह की पदोन्नति पर खुशी जाहिर की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!