Una: कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार 3 लोगों ने की स्नैचिंग, छीनी बालियां

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Mar, 2026 05:41 PM

student returning home from college robbed in broad daylight

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जनपद के अंब थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामले में वरिगल गांव के पास मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने एक कॉलेज छात्रा को अपना शिकार बनाया। हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह में दो युवकों के साथ एक...

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जनपद के अंब थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामले में वरिगल गांव के पास मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने एक कॉलेज छात्रा को अपना शिकार बनाया। हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह में दो युवकों के साथ एक युवती भी शामिल थी, जिन्होंने छात्रा के कानों से सोने की बालियां छीन लीं और मौके से फरार हो गए।

कॉलेज से लौटते वक्त हुआ हमला

पीड़िता की पहचान खुशबू धीमान के रूप में हुई है, जो वरिगल पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबोटा में पढ़ाई करती है। सोमवार शाम को जब खुशबू कॉलेज से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी, तभी गांव के नजदीक एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोग उसके पास रुके। इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, आरोपियों ने उस पर झपट्टा मारा और कान की बालियां छीन कर मौके से फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

वारदात को इतनी फुर्ती से अंजाम दिया गया कि छात्रा शोर भी नहीं मचा सकी। लुटेरों के भागने के बाद डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अंब पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अब गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस का आश्वासन और ग्रामीणों में रोष

डीएसपी अंब, अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। दूसरी ओर, इस घटना से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि कॉलेज के रास्तों पर गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!