Una: टाहलीवाल में दुकान से हजारों की नकदी व सामान चोरी

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Mar, 2026 05:36 PM

tahliwal shop cash goods theft

हरोली क्षेत्र के अंतर्गत टाहलीवाल बाजार में एक दुकान में मंगलवार रात को चोरों द्वारा दुकान के ताले तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया गया।

टाहलीवाल (गौतम): हरोली क्षेत्र के अंतर्गत टाहलीवाल बाजार में एक दुकान में मंगलवार रात को चोरों द्वारा दुकान के ताले तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि ताला तोड़ने के बाद 2 चोर दुकान में अंदर घुसकर नकदी व सामान चोरी करने लगे और तीसरा दुकान के बाहर छिपकर खड़ा रहा, ताकि जरा सा खतरा भांपते अपने साथियों को सावधान कर सके। दुकानदार अभिषेक निवासी कुंगड़त द्वारा चोरी की शिकायत टाहलीवाल पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है।

पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि चोर चोरी करने के दौरान उसी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते दिखाई दे रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दुकानदार प्रकाश का कहना है कि उसके गल्ले से 20,000 रुपए नकदी व 30,000 रुपए के करीब सामान चोरी हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!