Una: नाबालिगा से अश्लील हरकतें करने के मामले में आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Mar, 2026 10:54 PM

amb minor obscene acts

पुलिस थाना अम्ब के तहत मैड़ी में आयोजित प्रसिद्ध होली मेले के दौरान 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित अश्लील हरकतें और मारपीट के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अम्ब (अश्विनी): पुलिस थाना अम्ब के तहत मैड़ी में आयोजित प्रसिद्ध होली मेले के दौरान 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित अश्लील हरकतें और मारपीट के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 3 दिन के पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया।

गौरतलब है कि 2 मार्च को पुलिस थाना अम्ब में पंजाब के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपने बयान में बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि मैड़ी होली मेले के दौरान आरोपी ने उसकी अपनी मां की मौजूदगी में उसके साथ अश्लील हरकत की और उसके साथ मारपीट भी की।

बताया जा रहा है कि 27 फरवरी की रात को हुई इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़िता की मां सहित दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और गत दिनों पंजाब के तरनतारन में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!