बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं! ऊना में 87 स्कूल बसों की जांच, 13 के काटे चालान

Edited By Jyoti M, Updated: 11 Mar, 2026 09:36 AM

87 school buses inspected in una 13 challaned

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना को लेकर ऊना जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों और वैन के दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान लगभग 87...

ऊना। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनुपालना को लेकर ऊना जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों और वैन के दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान लगभग 87 स्कूल बसों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 13 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान भी किए गए।

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बीते दिन स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों और अन्य स्कूली वाहनों के संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए थे तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष निरीक्षण करने को कहा था।

इसी क्रम में किए गए निरीक्षण के दौरान बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!