वैली ब्रिज पर फटा गाड़ी का टायर, बाल-बाल बचे राहगीर

Edited By Vijay, Updated: 09 Nov, 2018 08:49 PM

tyre blast of car on valley bridge

मनाली शहर के ब्यास पर बना वैली ब्रिज राहगीरों सहित वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन गया है। पुल पर बिछाई चद्दर की हालत काफी खस्ता हो गई है। शुक्रवार को चद्दर टूटी होने के कारण एक वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन राहगीरों की तरफ घूम गया।

मनाली: मनाली शहर के ब्यास पर बना वैली ब्रिज राहगीरों सहित वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन गया है। पुल पर बिछाई चद्दर की हालत काफी खस्ता हो गई है। शुक्रवार को चद्दर टूटी होने के कारण एक वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन राहगीरों की तरफ घूम गया। राहगीर वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वाहन के टायर फटने की आवाज से पुल पार कर रहे राहगीर डर गए। मनाली के इस पुल की हालत कई महीनों से दयनीय चल रही है लेकिन पी.डब्ल्यू.डी. विभाग गहरी नींद सोया हुआ है।

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
पुल की चद्दर जगह-जगह से टूट गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यही हाल अलेउ पुल का है। उस पुल पर लगे फट्टे भी टूट चुके हैं। वाहन गुजरती बार राहगीरों की सांसें अटक रही हैं। दोनों पुलों की हालत समय पर नहीं सुधरी तो बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि सरकार फोरलेन पुल का भी मनाली में निर्माण कर रही है लेकिन इस वैली ब्रिज की शीघ्र हालत नहीं सुधरी तो बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

शीघ्र सुधारी जाएगी दोनों पुलों की हालत
पी.डब्ल्यू.डी. एस.डी.ओ. मनाली पवन राणा ने बताया कि अलेउ पुल की समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है। विभाग इस समस्या का शीघ्र समाधान कर लेगा। ब्यास पुल पर टायर फटने की घटना पर एस.डी.एम. मनाली ने कहा कि फोरलेन सड़क निर्माण कम्पनी को पुल की हालत शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों पुलों की हालत शीघ्र सुधारी जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!