Una: कूरियर से हिमाचल पहुंच रही थी नशीली खेप, पुलिस ने UP के जौनपुर से 2 मेन सप्लायर किए गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 23 Feb, 2026 11:20 PM

two main suppliers arrested from jaunpur up

ऊना जिला के धुसाड़ा में गत दिनों पकड़े गए नशीली दवाइयां के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने जौनपुर (यूपी) में नशीली दवाइयां हिमाचल को सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को सुनियोजित ढंग से गिरफ्तार किया है।

अम्ब (अश्विनी): ऊना जिला के धुसाड़ा में गत दिनों पकड़े गए नशीली दवाइयां के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने जौनपुर (यूपी) में नशीली दवाइयां हिमाचल को सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को सुनियोजित ढंग से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अश्विनी मौर्य (30) पुत्र घनश्याम मौर्य निवासी मोहल्ला सुल्तानपुर हाय जौनपुर (उत्तर प्रदेश) व विशाल मौर्य (20) पुत्र संजय मौर्य गांव परसनी डाकघर सादिकपुर जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपियों को सोमवार को अम्ब पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

कार से बरामद हुई थी प्रतिबंधित दवाइयाें की बड़ी खेब
जानकारी के अनुसार 10 फरवरी की देर सायं गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई रजनीश कुमार के नेतृत्व में एएसआई रणजीत सिंह, मुख्य आरक्षी हिमांशु जरियाल, एचसी वीरेन्द्र कुमार, एचएचजी वीरेन्द्र कुमार, संजय कुमार व राजकुमार पर आधारित पुलिस टीम ने धुसाड़ा क्षेत्र में गश्त व नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका। कार की तलाशी के दौरान डिक्की से 2 गत्ता पेटियां बरामद हुईं। खोलने पर पुलिस को 31800 ट्रामाडोल टैबलेट तथा 3735 अल्प्राजोलाम टैबलेट्स बरामद हुईं, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाइयां हैं। इसके अलावा 8000 प्रेगाबालिन व मिथाइलकोबालामिन कैप्सूल (प्रतिबंधित दवाइयां) भी मिले, जिन्हें पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए ड्रग इंस्पैक्टर को सौंप दिया।

आराेपी कूरियर कम्पनी के माध्यम से मंगवाता था दवाइयां
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया है कि वे उक्त दवाइयां यूपी से एक कूरियर कम्पनी के माध्यम से मंगवाता था। इसी के आधार पर डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल के दिशा-निर्देश पर सब इंस्पैक्टर संजीव कुमार, जांच अधिकारी एएसआई रजनीश कुमार, एएसआई सुनील डढवाल, एसआईयू ऊना एचएचसी सौरव व कांस्टेबल राकेश पर आधारित पुलिस टीम ने जौनपुर में उक्त आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपितों को पकड़ा। कार्रवाई के तहत हिरासत में लिए गए आरोपियों को जौनपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें पुलिस टीम ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर आई है।

क्या कहते हैं एएसपी ऊना
एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस संगीन मामले में गिरफ्तार आरोपित कार चालक संजीव कुमार न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। इस मामले में एक अन्य आरोपी एमआर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश में भी जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस और कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। एक पुलिस टीम अभी भी यूपी में डेरा जमाए है और यह भी पता लगा रही है कि गिरफ्तार किए गए उक्त आरोपी कहां से नशीली दवाइयां लेकर हिमाचल को भेज रहे थे।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!