Edited By Kuldeep, Updated: 15 Feb, 2026 05:55 PM

विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने शनिवार देर सायं गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक सुनील सांख्यान के नेतृत्व में टाहलीवाल में एक दुकानदार से 36 ग्राम चरस, 94 ग्राम अफीम, 228 ग्राम भुक्की, 40,000 रुपए व इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है।
टाहलीवाल (गौतम): विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने शनिवार देर सायं गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक सुनील सांख्यान के नेतृत्व में टाहलीवाल में एक दुकानदार से 36 ग्राम चरस, 94 ग्राम अफीम, 228 ग्राम भुक्की, 40,000 रुपए व इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है। प्राथमिक पूछताछ में युवक का नाम अनिल शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा निवासी रियासी, जम्मू का पाया गया है, जो कई वर्षों से टाहलीवाल में करियाने की दुकान चलाता है।
कुछ समय पूर्व भी वह चरस के एक केस में जेल में रह चुका है। उक्त युवक चिट्टे की खेप कहां से लाया है और ऊना में इसका नैटवर्क किसके साथ है, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है। स्पैशल इन्वैस्टिगेशन यूनिट ने मामला दर्ज कर आगामी जांच हेतु पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम को सौंप दिया है।
पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने बताया कि जिला पुलिस लगातार नशे के व्यापारियों के खिलाफ सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करके ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे धकेल रही है। इस दौरान टीम में सुनील सांख्यान, आरक्षी सौरभ, राकेश, जसबीर, रफीक, नीरज और अरुण शामिल रहे।