Una: वारदात के 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा आराेपी, बस स्टैंड पर खड़ी सरकारी बस काे बनाया था निशाना

Edited By Vijay, Updated: 17 Feb, 2026 03:14 PM

diesel thief arrested

हरोली पुलिस थाना की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सरकारी बस से डीजल चोरी करने वाले एक आरोपी को वारदात के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

हरोली (दत्ता): हरोली पुलिस थाना की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सरकारी बस से डीजल चोरी करने वाले एक आरोपी को वारदात के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 40 लीटर डीजल भी बरामद कर लिया है।

नाकाबंदी के दौरान धरा गया आरोपी
घटनाक्रम के अनुसार सोमवार रात हरोली पुलिस की एक टीम उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पालकवाह चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक मुखबिर से गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक स्कूटर सवार युवक को रोका। जब उसके स्कूटर और सामान की तलाशी ली गई, तो उसके पास एक कैन में लगभग 40 लीटर डीजल बरामद हुआ।

14 फरवरी की रात को दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस द्वारा की गई सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 14 फरवरी की रात को उसने हरोली बस स्टैंड में खड़ी एक सरकारी बस की टंकी से यह डीजल चुराया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान नवदीप कमल उर्फ प्रीता (28) पुत्र राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांव समनाल, डाकघर सैंसोबाल का निवासी है।

क्या कहते हैं पुलिस थाना प्रभारी
हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि इलाके में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी संभावना जताई है कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से भी पर्दा उठ सकता है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!