बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका: हिमाचल में इस दिन सजेगा रोजगार का मेला

Edited By Jyoti M, Updated: 20 Feb, 2026 09:04 AM

a mini employment fair will be held in una on february 25

जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 10.30 बजे लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां इम्यूनटेक लाइफसाइंस, कम्पीटेंट आटोमोबाइल, सिस इंडिया लिमिटेड और इंद्र आटो इंडस्ट्रिज़...

ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 25 फरवरी (बुधवार) को प्रातः 10.30 बजे लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां इम्यूनटेक लाइफसाइंस, कम्पीटेंट आटोमोबाइल, सिस इंडिया लिमिटेड और इंद्र आटो इंडस्ट्रिज़ लिमिटेड भाग लेंगी, जिनके माध्यम से युवाओं को विभिन्न पदों पर सीधा साक्षात्कार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, 10वीं, 12वीं एवं बीएससी, एमएससी लाइफ साइंस और बी फार्मा और डी फार्मा योग्यताधारी अभ्यर्थियों से विभिन्न पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इम्यूनटेक लाइफसाइंस में ट्रेनी टेक्नीशियन के 3 पद, ट्रेनी ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) का 1-1 पद, ट्रेनी क्यूए ऑफिसर का एक पद भरा जाएगा। वहीं कम्पीटेंट आटोमोबाइल में सेल्स एवं मार्केटिंग के 5 पद भरे जाएंगे।

सिस इंडिया लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद तथा इंद्र आटो इंडस्ट्रिज़ में सेल्स एग्जीक्यूटिव के 2 पद, स्टोर सुपरवाइजर के 2, ऑफिस अटेंडेंट के 2, रिसेप्शनिस्ट का 1 पद, सेवादा का 1 पद, वेल्डर के 5, डेंटर के 2, फिटर के 5, हेल्पर के 5 और पेंटर के 2 पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा पदानुसार 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र,दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (यदि अनुभव हो तो अनुभव प्रमाण पत्र) सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अक्षय शर्मा ने जिले के सभी योग्य एवं इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे इस लघु रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही, साक्षात्कार में भाग लेने हेतु कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!