Una: पुलिस और ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार से अधिक नशीली गोलियाें के साथ एक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 10 Feb, 2026 07:24 PM

one arrested with narcotic pills

ऊना जिला के अम्ब क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस विभाग ने सख्ती से शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अम्ब पुलिस ने धुसाड़ा क्षेत्र में एक कार से भारी मात्रा में ट्रामाडोल गोलियों की...

अम्ब (अश्विनी): ऊना जिला के अम्ब क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस विभाग ने सख्ती से शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अम्ब पुलिस ने धुसाड़ा क्षेत्र में एक कार से भारी मात्रा में ट्रामाडोल गोलियों की बड़ी खेप बरामद की है। ड्रग इंस्पैक्टर रजत शर्मा की मौजूदगी में की गई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद गोलियों की संख्या 30 हजार से अधिक बताई जा रही है, जो क्षेत्र में चल रहे अवैध नशे के कारोबार की गंभीरता को उजागर करती है। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी 19 दिसम्बर को पुलिस और ड्रग विभाग द्वारा विश्राम गृह के सामने वार्ड नंबर-3 स्थित एक दबा कारोबारी आवास पर संयुक्त रेड की गई थी। उस दौरान पुलिस ने ट्रामाडोल की 2330 गोलियां बरामद करने के साथ-साथ करीब 24.35 लाख रुपए की नकदी भी जब्त की थी। इस मामले में दवा कारोबारी, एमआर व रक्कड़ कालोनी का एक अन्य मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन आरोपी अभी जेल में बंद हैं। हालिया कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि क्षेत्र में अवैध नशा कारोबार से जुड़े लोग अभी भी सक्रिय हैं लेकिन पुलिस और ड्रग विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान से तस्करों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

एएसपी ऊना सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी हालत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। ड्रग इंस्पैक्टर रजत शर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित दवाइयों के दुरुपयोग को रोकने के लिए विभाग द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!