Una: दुकान से दिनदहाड़े लाखाें का कैश चोरी...युवक ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2026 05:58 PM

cash worth lakhs stolen from shop in broad daylight

चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के तहत चंबी बाजार में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। सुबह एक बाइक सवार युवक दुकान में रखे बैग से करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया।

चिंतपूर्णी (सुनील): चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के तहत चंबी बाजार में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। सुबह एक बाइक सवार युवक दुकान में रखे बैग से करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया। घटना के समय बुजुर्ग दुकानदार दुकान से शौच के लिए बाहर गया हुआ था। जैसे ही दुकानदार सुदेश वापस दुकान में आया तो उसने देखा कि एक युवक बाइक खड़ी कर अंदर मौजूद था।

युवक ने बुजुर्ग से कहा कि लोकमित्र केंद्र कहां पर है। इसके बाद युवक तुरंत वहां से निकल गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने बैग चैक किया तो उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपए गायब थे। घटना का पता चलते ही दुकानदार बाहर निकला लेकिन तब तक बाइक सवार मौके से फरार हो चुका था। इसके बाद आसपास के दुकानदारों को सूचना दी गई। कुछ लोगों ने बाइक सवार का पीछा करने की कोशिश भी की मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। हालांकि वारदात के दाैरान उक्त बाइक सवार की फुटेज एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई है। 

मामले की सूचना तुरंत चिंतपूर्णी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सोनी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी की मदद से बाइक का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

दुकानदार ने बताया कि चोरी हुई राशि एलआईसी की थी, जो उन्हें किसी को देने के लिए रखी गई थी। उनका बेटा सुबह ही यह पैसे देकर लुधियाना चला गया था। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को संदिग्ध बाइक या युवक के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!