Himachal BJP ने पहली पुण्यतिथि पर याद किए पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी (Watch Pics)

Edited By Vijay, Updated: 16 Aug, 2019 05:13 PM

tribute to atal bihari vajpayee

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बता दें कि 16 अगस्त, 2018 में पूर्व पीएम अटल बिहारी...

शिमला: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर हिमाचल में भाजपा ने स्वगीय जगह-जगह विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि 16 अगस्त, 2018 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु हुई थी। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस माैके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल का हिमाचल से विशेष स्नेह था। हिमाचल अटल बिहारी बाजपेयी का दूसरा घर था। अटल अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद भी हिमाचल आने के लिए समय निकालते थे। प्रदेश के लिए अटल ने प्रधानमंत्री रहते भरपूर मद्द दी थी। हिमाचल के लिए पहली बार विशेष उद्योगपति पैकेज भी वाजपेयी की देन थी। हिमाचल में अटल ने कई कविताओं का सृजन किया और यहां की आबोहवा का उनके लेखन में विशेष प्रभाव दिखाई देता है। कार्यक्रम में स्वर्गीय पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज की मृत्यु पर भी 2 मिनट का मौन रखा गया।
PunjabKesari, Tribute Image

ऊना भाजपा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

वहीं ऊना भाजपा ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। इस मौके पर जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित जिला और मंडल पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभा में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और भाजपा नेताओं ने पूर्व पीएम को याद करते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। सत्ती ने कहा कि भाजपा को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए वाजपेयी ने कड़ी मेहनत की है।
PunjabKesari, Tribute Image

मनाली में अटल की स्मृतियां संजोएगी सरकार : गोविंद सिंह

वहीं वाजपेयी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर मनाली के अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबधित खेल संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में वन, परिवहन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का महान व्यक्तित्व और उनके आदर्श आने वाली पीढिय़ों को भी सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इसके लिए उनकी स्मृतियों, संस्मरणों, ऐतिहासिक निर्णयों और उपलब्धियों को संजोने की आवश्यकता है। इस दिशा में प्रदेश सरकार महत्वपूर्ण कदम उठाएगी और विषेषकर मनाली में उनकी स्मृतियों को संजोया जाएगा क्योंकि वह इस पर्यटक स्थल को अपना दूसरा घर मानते थे। बता दें कि खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस कार्यक्रम में न पहुंचने पर गोविंद सिंह ठाकुर ने इसकी अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से अटल स्मृति समारोह को संबोधित किया। वन मंत्री ने बताया कि मनाली के रामबाग में अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिस पर लगभग 40 लाख रुपए की धनराषि का प्रावधान किया गया है, साथ ही कुल्लू के अटल सदन परिसर में भी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
PunjabKesari, Tribute Image

वन मंत्री ने किए शिलान्यास और उद्घाटन

वन मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबधित खेल संस्थान परिसर में लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रॉक क्लाइबिंग दीवार का षिलान्यास, 2 करोड़ 13 लाख की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठषाला के भवन का उद्घाटन और 4 करोड़ 24 लाख से बनने वाली षिल्ला हलाण-दाचनी सड़क का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान अटल की कुल्लू-मनाली से जुड़ी स्मृतियों से संबंधित एक वृत्त चित्र भी प्रदर्षित किया गया। कुल्लू जिला के कवि डॉ. दयानंद गौतम, विवेक शर्मा, इंदु भारद्वाज और धनेश्वरी ठाकुर ने वाजपेयी की स्मृति में कविताएं भी पढ़ीं।  समारोह में विधायक किशोरी लाल सागर, सुरेंद्र शौरी, एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा, एसपी गौरव सिंह और अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे।
PunjabKesari, Tribute Image

भाजपा मंडल नालागढ़ ने दी अटल को श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी मंडल नालागढ़ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नालागढ़ केएल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए एवं उनकी जीवनी और उनके आदर्शों को सबके समक्ष रखा गया। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मंडल ने सिविल अस्पताल नालागढ़ और आयुर्वेदिक अस्पताल नालागढ़ में जाकर मरीजों को फल बांटे एवं मरीजों के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी भी ली। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर सहित, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
PunjabKesari, Tribute Image

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!