Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना

Edited By Jyoti M, Updated: 28 Apr, 2026 10:46 AM

himachal weather the weather in himachal has taken a turn

हिमाचल प्रदेश में गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में अगले 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में सुबह आए तूफान की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में अगले 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में सुबह आए तूफान की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

28 और 29 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। 28 अप्रैल से 3 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।

ऊना के जोल क्षेत्र में गेहूं की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन किसानों की 'तूड़ी' (पशु चारा) अभी भी खेतों में पड़ी है। मंगलवार सुबह बादल छाते ही किसानों में अफरा-तफरी मच गई। फसल को भीगने से बचाने के लिए किसान अपने परिवारों के साथ तिरपाल लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। किसानों का कहना है कि अगर बारिश तेज हुई, तो कटी हुई और खड़ी फसल दोनों बर्बाद हो सकती हैं।

शिमला और आसपास के बागवान ओलावृष्टि को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित हैं। इस समय सेब के बागानों में फसल तैयार हो रही है, और ओले इस पूरी मेहनत पर पानी फेर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!