Edited By Jyoti M, Updated: 29 Apr, 2026 11:21 AM

हिमाचल प्रदेश में मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए भारत के माननीय राष्ट्रपति का 29 अप्रैल को होने वाला अटल टनल (रोहतांग) का दौरा स्थगित कर दिया गया है।
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए भारत के माननीय राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 29 अप्रैल को होने वाला अटल टनल (रोहतांग) का दौरा स्थगित कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा और संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है।
ऊंचे क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी और घाटी में बारिश के कारण रास्तों पर आवाजाही जोखिम भरी हो सकती थी। राष्ट्रपति की सुरक्षा और दौरे के दौरान किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए प्रशासन ने फिलहाल कार्यक्रम को टालना ही बेहतर समझा।
प्रशासन ने लिया स्थिति का जायजा
दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, लेकिन जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही मौसम साफ होगा और हालात सामान्य होंगे, राष्ट्रपति के आगमन का नया कार्यक्रम तय किया जा सकता है।