Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Apr, 2026 05:09 PM

Viral Video : दिल्ली की जहरीली हवा के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसने दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए एक बेहद अनोखा और...
Viral Video : दिल्ली की जहरीली हवा के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसने दिल्लीवासियों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए एक बेहद अनोखा और मजाकिया तरीका निकाला है। यह युवक हिमाचल प्रदेश की शुद्ध हवा को बोतलों में भरकर दिल्ली के कनॉट प्लेस में बेचता नजर आ रहा है। महज़ 50 रुपये में 'पहाड़ों का अहसास' करवाने वाले इस युवक का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर 'डीलक्स भैयाजी' का जलवा
इंस्टाग्राम पर deluxebhaiyaji नाम के हैंडल से साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक हिमाचल की बर्फीली वादियों में प्लास्टिक की बोतलों और प्रेशर स्प्रेयर की मदद से वहां की शुद्ध हवा को कैद कर रहा है। इन बोतलों पर बड़े अक्षरों में लिखा है— “पहाड़ों की ताजी हवा”। दिल्ली पहुंचकर वह मज़ाकिया लहज़े में लोगों को आवाज लगाता है, "भाई, दिल्ली की गंदी हवा से थक गए हो? 50 रुपये में हिमाचल की शुद्ध सांस ले लो!"
जुगाड़ या बिजनेस आइडिया?
युवक का यह तरीका भले ही हास्यपूर्ण लगे, लेकिन दिल्ली की धूल और धुएं से परेशान लोग इसे मज़ेदार और राहत देने वाला बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग जिज्ञासावश रुक रहे हैं और बोतल से अपने चेहरे पर हवा का स्प्रे करवा रहे हैं। हवा महसूस करने के बाद कुछ ग्राहकों की प्रतिक्रिया थी, "सच में, यह दिल्ली की हवा से बिल्कुल अलग और ताज़ा महसूस हो रहा है।" सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ लोग इसे "ट्रिप का खर्चा निकालने का बेस्ट तरीका" बता रहे हैं, वहीं कुछ ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि "अब भविष्य में धूप और बारिश भी बोतलों में बिकेगी।"
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें