पर्यटन नगरी शिमला में साधु की शर्मनाक करतूत! लड़कियों को किया बैड-टच, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Mar, 2026 04:40 PM

sadhu shameful act in shimla subjected girls to bad touch

Shimla News : पर्यटन नगरी शिमला का हृदय स्थल कहा जाने वाला मॉल रोड इन दिनों एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में है। 29 सेकंड के इस वीडियो में साधु के वेश में एक व्यक्ति राह चलती युवतियों को 'बैड-टच' (अनुचित तरीके से छूना) करता हुआ कैमरे में कैद हुआ...

Shimla News : पर्यटन नगरी शिमला का हृदय स्थल कहा जाने वाला मॉल रोड इन दिनों एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में है। 29 सेकंड के इस वीडियो में साधु के वेश में एक व्यक्ति राह चलती युवतियों को 'बैड-टच' (अनुचित तरीके से छूना) करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। यह वीडियो उस समय बनाया गया जब आरोपी नंगे पांव मॉल रोड पर घूम रहा था और पीछे चल रहे किसी व्यक्ति ने उसकी संदिग्ध हरकतों को रिकॉर्ड कर लिया।

29 सेकेंड के वीडियो ने मचाया हड़कंप

वायरल वीडियो महज 29 सेकेंड का है, जिसे साधु के पीछे चल रहे किसी राहगीर ने मोबाइल में कैद किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नंगे पांव और साधु के कपड़ों में यह व्यक्ति बेखौफ होकर मॉल रोड पर घूम रहा है। वह वहां से गुजर रही लड़कियों को अनुचित तरीके से छूता है और फिर आराम से आगे बढ़ जाता है। आसपास मौजूद लोग उसकी इन संदिग्ध हरकतों को देखकर दंग हैं। इस घटना ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है क्योंकि जिस स्थान पर यह छेड़छाड़ हुई है, वह सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। यह इलाका पुलिस कंट्रोल रूम से करीब 100 मीटर, सदर थाना से लगभग 200 मीटर, एसपी कार्यालय से करीब 500 मीटर और पुलिस मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में सबसे व्यस्त और पॉश इलाके में इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

 

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि, यह वीडियो किस तारीख का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है और न ही अभी तक किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम आरोपी की पहचान करने और वीडियो के समय का पता लगाने में जुटी है। यदि कोई पीड़ित सामने आकर शिकायत करता है, तो आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!