Weather Update: हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Edited By Vijay, Updated: 27 Mar, 2026 07:12 PM

himachal weather update

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज खतरनाक रूप लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राज्य में भारी बारिश, बर्फबारी और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की है।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज खतरनाक रूप लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राज्य में भारी बारिश, बर्फबारी और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 मार्च के लिए प्रदेश के कई जिलों में यैलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 30 मार्च के बीच राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इस दौरान सबसे बड़ा खतरा तेज हवाओं का है। प्रदेश में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में बिजली कड़कने और भारी आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में ब्लैकआऊट का खतरा, सेवाएं हो सकती हैं ठप्प
अलर्ट के मुताबिक, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में 28 से 30 मार्च तक 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा जैसे जिलों में भारी आंधी-तूफान के कारण बिजली की तारें टूटने, पानी की सप्लाई बाधित होने और संचार सेवाएं ठप्प होने की चेतावनी दी गई है।

बीते 24 घंटों में केलांग में गिरे बर्फ के फाहे
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बारिश दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति के केलांग में बर्फ के फाहे गिरे हैं, जबकि सेऊबाग में 46 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला में भी सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, हालांकि दोपहर बाद मौसम थोड़ा साफ हो गया।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी
खराब मौसम, तेज तूफान और विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहरी गतिविधियों से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और यात्रा करते समय रास्तों में होने वाली संभावित रुकावटों के प्रति पूरी तरह सचेत रहें।

 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!