Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार 3 दिन गर्जन, तेज हवाएं व बारिश का अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Mar, 2026 06:48 PM

shimla weather cold

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर 23 मार्च और 26 मार्च को बिजली के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। चंबा और कांगड़ा जिलों में 23 और 26 मार्च को एक या दो स्थानों पर इस तरह की स्थिति बन सकती है। कुल्लू और मंडी में भी 23 और 26 मार्च को बिजली कड़कने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चम्बा, कुल्लू और मंडी के ऊपरी इलाकों में 23 से 28 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

मैदानी और निचले क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर में 23 और 26 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, शेष दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। मध्य पर्वतीय क्षेत्र शिमला, सोलन व सिरमौर में भी 23 और 26 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। अगले 4-5 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री सैल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की उम्मीद है। मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में आंधी-तूफान के कारण पानी, बिजली और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं में अस्थायी व्यवधान आ सकता है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। कोकसर में बर्फ के फाहे गिरे, जबकि सराहन में 9.5 सैंटीमीटर वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटों में कुछ स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सैल्सियस की वृद्धि हुई है। सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में 3.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान ऊना में 30.2 डिग्री रहा, जबकि राजधानी शिमला में 18 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मंडी में घना कोहरा और सुंदरनगर में मध्यम कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!