Breaking

Himachal: भारत मां ने खोया एक और 'लाल', शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन कुमार ने राजौरी में दी शहादत

Edited By Vijay, Updated: 10 May, 2025 12:12 PM

subedar major pawan kumar

भारत मां की रक्षा करते हुए एक और वीर सपूत ने अपनी जान न्यौछावर कर दी है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा की गई भीषण गोलीबारी के बीच शाहपुर के....

शाहपुर (जिनेश): भारत मां की रक्षा करते हुए एक और वीर सपूत ने अपनी जान न्यौछावर कर दी है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा की गई भीषण गोलीबारी के बीच शाहपुर के वार्ड नंबर-4 निवासी और 25 पंजाब रैजीमैंट में तैनात सूबेदार मेजर पवन कुमार ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनकी शहादत की खबर मिलते ही शाहपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूबेदार मेजर पवन कुमार राजौरी सैक्टर में सक्रिय रूप से देश की सेवा कर रहे थे, जहां पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार युद्धविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। सूबेदार मेजर पवन कुमार ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया और इसी दौरान देश की रक्षा करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए।

PunjabKesari

सेना ने शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत की जानकारी उनके परिवार को दे दी है। यह सूचना मिलते ही शाहपुर स्थित उनके आवास पर मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है, लेकिन उन्हें अपने बेटे की वीरता और देश के प्रति उसके समर्पण पर गर्व भी है। पूरे शाहपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोग परिवार को सांत्वना देने और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने के लिए उमड़ पड़े हैं।

बता दें कि शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार एक ऐसे सैनिक परिवार से संबंधित थे, जिनकी रगों में देश सेवा का रक्त बहता है। उनके पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जानकारी मिली है कि सूबेदार मेजर पवन कुमार 2 महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह अपने पीछे पिता पूर्व सैनिक गरज सिंह, पत्नी सुषमा देवी, बेटे अभिषेक कुमार और बेटी अनामिका को छोड़ गए हैं। जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि एसडीएम शाहपुर को शहीद के घर भेज दिया गया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!