निकाय चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फरमान, डीसी-एसपी समेत तमाम अफसरों के क्षेत्र छोड़ने पर रोक

Edited By Vijay, Updated: 22 Apr, 2026 05:41 PM

state election commission

हिमाचल प्रदेश में 51 नगर निकायों के आम चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के जिला व अपने अधिकार क्षेत्र छोड़ने पर रोक लगा दी है।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में 51 नगर निकायों के आम चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के जिला व अपने अधिकार क्षेत्र छोड़ने पर रोक लगा दी है। आयोग ने यह कदम चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के उद्देश्य से उठाया है। इसको लेकर आयोग ने बुधवार को एक सर्कुलर जारी किया है, जिसके अनुसार प्रदेश के सभी डिप्टी कमिश्नर (डीसी), अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी), अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम), एसडीएम तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपने-अपने जिला या अधिकार क्षेत्र में ही तैनात रहेंगे। ये अधिकारी बिना राज्य चुनाव आयोग की पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार की बैठक, दौरे या अवकाश पर जिला नहीं छोड़ सकेंगे। हालांकि आपात स्थिति, चुनाव से जुड़े आवश्यक कार्य या न्यायालय में पेशी जैसी परिस्थितियों में आयोग से अनुमति लेकर ही बाहर जाने की छूट दी जाएगी। 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई अधिकारी इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जो अधिकारी वर्तमान में अपने मुख्यालय या जिले से बाहर हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने-अपने कार्यस्थल पर लौटने के निर्देश भी दिए गए हैं। चुनाव के दौरान प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, ऐसे में उनकी क्षेत्र में मौजूदगी अनिवार्य कर दी गई है। इससे चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही की संभावना को कम किया जा सकेगा। हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के साथ ही जल्द ही पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा भी संभावित है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!