संजौली में बारिश से SPM ग्राऊंड का डंगा ढहने से आईं दरारें, भूस्खलन का खतरा और बढ़ा

Edited By Jyoti M, Updated: 15 Sep, 2024 10:22 AM

spm ground collapsed due to rain in sanjauli

राजधानी शिमला में बारिश से संजौली के ईंजनघर वार्ड में बने एस.पी.एम. ग्राऊंड का डंगा ढह गया है। डंगा शुक्रवार रात को ढहा, इससे मैदान को काफी नुक्सान हो गया है। डंगा ढहने से मैदान में कई जगहों पर दरारें आ गई हैं। इससे यहां पर भूस्खलन का खतरा और बढ़ा...

शिमला, (वंदना): राजधानी शिमला में बारिश से संजौली के ईंजनघर वार्ड में बने एस.पी.एम. ग्राऊंड का डंगा ढह गया है। डंगा शुक्रवार रात को ढहा, इससे मैदान को काफी नुक्सान हो गया है। डंगा ढहने से मैदान में कई जगहों पर दरारें आ गई हैं। इससे यहां पर भूस्खलन का खतरा और बढ़ा हुआ है।

संजौली में बच्चों के खेलने के लिए यह एकमात्र मैदान था, अब इस मैदान का डंगा ढहने से स्थानीय बच्चे यहां खेल नहीं पाएंगे। मैदान के निचली ओर कुछ ढारे बने हुए हैं। डंगा ढहने से अब इन ढारों को खतरा पैदा हो गया है। मैदान के चारों ओर लगी जाली भी इस दौरान ढह गई है। इससे काफी नुक्सान मैदान को हो गया है।

बताया जा रहा है कि मैदान में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़क का सारा पानी मैदान में आता है, ऐसे में जल रिसाव के कारण भी डंगा ढह सकता है। ईंजनघर के पार्षद अंकुश वर्मा ने कहा कि पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण यहां भूस्खलन हुआ है। मैदान में किसी भी प्रकार का कोई भी ड्रेनेज सिस्टम भी नहीं है। सड़क का सारा पानी मैदान में आता है।

संजौली में एकमात्र मैदान यही था जहां पर बच्चे खेलने के लिए आते हैं। भाजपा के कार्यकाल में मैदान का काम हुआ है। पार्षद ने कहा कि मैदान का काम सही तरीके से नहीं किया गया है। कार्य में लीपापोती की गई है जिसका परिणाम यह है कि बारिश से डंगा ढह गया है। वहीं बारिश के कारण नवबहार के समीप सेंट बीड्स कालेज के पास बारिश के कारण भूस्खलन होने से मलबा सड़क पर पहुंचा।

मेयर ने वार्डों से मांगी नुक्सान की रिपोर्ट

बारिश से शहर के वार्डों में अब तक कितना नुक्सान हुआ है, मेयर सुरेंद्र चौहान ने नुक्सान की रिपोर्ट वाडर्डों से मांगी है ताकि इसकी भरपाई करने के लिए निगम एस्टीमेट तैयार कर सके। बारिश से वाडों में डंगे ढहे हैं। रास्तों और सड़कों को भी नुक्सान पहुंचा है। ऐसेमे निगम बरसात खत्म होते ही नुक्सान की भरपाई के लिए शहर में विकास कार्यों को शुरू कर देगा।

पटियोग में डंगा ढहा, मार्ग हुआ अवरुद्ध, फागली में गिरा पेड़ : शिमला में बीते दिन लगातार हुई बारिश से शहर में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। शनिवार को पटियोग क्षेत्र में डंगा ढहने से मार्ग काफी देर अवरुद्ध रहा। मलबा सड़क पर आने से यातायात कुछ समय के लिए यहां पर बंद रहा। सूचना मिलने के बाद सड़क को बहाल करवाया गया।

इसके अलावा शनिवार को 103 से फागली स्कूल की सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया। पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद पेड़ को काटने का काम शुरू किया गया। इससे बिजली के पोल व तारों को नुक्सान पहुंचा है। शहर में कई अन्य जगहों पर पेड़ गिरने का खतरा बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!