Snowfall: हिमाचल में जन्नत जैसा नजारा... पहाड़ाें ने ओढ़ी बर्फ की चादर, तापमान में आई गिरावट

Edited By Jyoti M, Updated: 05 Oct, 2025 11:59 AM

snowfall begins in the lahaul valley rohtang pass and baralacha

हिमाचल प्रदेश की मनोरम कुल्लू घाटी और उसके पड़ोसी जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। रविवार की सुबह से ही जहां कुल्लू में मूसलाधार बारिश ने दस्तक दी है, वहीं ऊंचे पहाड़ों पर स्थित लाहौल घाटी में सीजन की पहली ताजा...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश की मनोरम कुल्लू घाटी और उसके पड़ोसी जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार की सुबह से ही जहां कुल्लू में मूसलाधार बारिश ने दस्तक दी है ताे वहीं ऊंचे पहाड़ों पर स्थित लाहौल घाटी में सीजन की पहली ताजा बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फ के आगाेश में लिपटे पहाड़ जन्नत जैसा नजारा पेश कर रहे हैं।

लाहौल के आसमान से गिरते बर्फ के फाहे न केवल रोहतांग दर्रा और बारालाचा जैसे प्रसिद्ध स्थानों पर छाए हैं, बल्कि पूरी लाहौल घाटी भी इसकी चपेट में आ गई है। इसके साथ ही अटल टनल में बर्फबारी शुरू हो गई है। इस हिमपात ने क्षेत्र के तापमान में अचानक और भारी गिरावट ला दी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। इसके चलते घाटी के लाेग गर्म कपड़े पहनने काे मजबूर हाे गए हैं।

बर्फबारी के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों की जीवनरेखा माने जाने वाला रोहतांग मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उधर, मंडी जिला की सराज घाटी की शिकारी माता मंदिर और आसपास के इलाके में भी बर्फबारी शुरू हाे गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनाें में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में और अधिक हिमपात होने की आशंका जताई है, जिससे प्रशासन और यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे में स्थानीय लाेगाें और पर्यटकाें काे सलाह दी जाती है कि माैसम की जानकारी लेने के बाद भी अपना यात्रा पर निकलें, ताकि किसी भी प्रकार की घटना से बचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!