हिमाचल में आने वाले दिनों के लिए येलो अलर्ट, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम

Edited By Jyoti M, Updated: 27 Mar, 2026 09:54 AM

yellow alert for himachal for the coming days

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों और पहाड़ी दर्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है, जबकि मनाली जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों और पहाड़ी दर्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है, जबकि मनाली जैसे क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

लाहौल के गोंदला में लगभग 1 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है, जिससे घाटी में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। हालांकि, मैदानी इलाकों जैसे ऊना और नेरी में गर्मी बढ़ रही है और वहां तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

आगामी दिनों के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

28 और 29 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।

28 मार्च को 30-40 किमी/घंटा और 29 मार्च को 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। निचले और मध्य इलाकों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं। यह सिलसिला 30 मार्च से 1 अप्रैल तक जारी रह सकता है।

वर्तमान में राज्य में मिला-जुला मौसम देखा जा रहा है; कहीं धूप खिली है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। अच्छी खबर यह है कि अब जनजातीय क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान शून्य से ऊपर (1.8 डिग्री सेल्सियस) आ गया है, जिससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!