PWD ने बर्फ का सीना चीरकर बना दिया रास्ता! 4 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद रोहड़ू-डोडरा क्वार मार्ग बहाल

Edited By Vijay, Updated: 29 Mar, 2026 07:28 PM

rohru dodra kwar road restored

शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। चांशल घाटी में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के कारण बंद पड़ी रोहड़ू-डोडरा क्वार सड़क को लोक निर्माण विभाग ने रविवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।

रोहड़ू: शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। चांशल घाटी में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के कारण बंद पड़ी रोहड़ू-डोडरा क्वार सड़क को लोक निर्माण विभाग ने रविवार को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। रविवार को इस मार्ग पर छोटे वाहनों का ट्रायल सफल रहा। सोमवार से इस मार्ग पर छोटे वाहन नियमित रूप से दौड़ने लगेंगे। सड़क को पूरी तरह से चौड़ा करने का काम युद्धस्तर पर जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दो से तीन दिनों के भीतर इस मार्ग पर बड़े वाहनों (बसों और ट्रकों) की आवाजाही भी सुरक्षित रूप से शुरू हो जाएगी।

माइनस तापमान में 4 दिन चला ऑप्रेशन
लोक निर्माण विभाग के लिए इस मार्ग को बहाल करना किसी चुनौती से कम नहीं था। विभाग ने लड़ोट में दो भारी मशीनें तैनात की थीं। कड़ाके की ठंड और सीमित संसाधनों के बावजूद, कर्मचारियों ने लगातार चार दिनों तक कड़ी मशक्कत कर सड़क पर जमी दो से तीन फीट मोटी बर्फ की चादर को काटकर रास्ता बनाया।

6 महीने बर्फ की कैद में रहता है 30 कि.मी. का हिस्सा
गौरतलब है कि रोहड़ू से डोडरा क्वार तक सड़क की कुल लंबाई करीब 90 किलोमीटर है। इसमें लड़ोट से डोडरा तक का लगभग 30 किलोमीटर का हिस्सा ऐसा है, जो साल में 6 महीने से अधिक समय तक भारी बर्फबारी के कारण बंद रहता है। विभाग ने सर्दियों के बाद इस मार्ग को बहाल कर दिया था, लेकिन मार्च महीने में हुई ताजा बर्फबारी ने इसे फिर से अवरुद्ध कर दिया था। स्टाफ की कमी के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने इसे प्राथमिकता के आधार पर दोबारा खोला है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रवि कशवाल ने बताया कि इस बार कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित स्टाफ के बावजूद सड़क को बहुत कम समय में दूसरी बार बहाल किया गया है। विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया जाए।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!