Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का 'U-Turn': इन जिलों में बारिश की चेतावनी

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Apr, 2026 10:09 AM

himachal weather weather takes a  u turn  in himachal

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस की गई। हालांकि, रात के समय न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस की गई। हालांकि, रात के समय न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड बरकरार है, जबकि मैदानी इलाकों में पारा 31 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में 3.1 डिग्री और सबसे अधिक ऊना में 31.6 डिग्री दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों के लिए चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 3, 4 और 8 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, बिजली गिरने और 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इसके अलावा, 5 से 7 अप्रैल के बीच भी प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम खराब रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ और तापमान में बदलाव

7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है, जिसका सीधा असर हिमाचल के मौसम पर पड़ेगा। अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और हल्की ठंड का अहसास होगा। रात के तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!