हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें मौसम का ताजा अपडेट

Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Mar, 2026 11:19 AM

himachal weather  rain and snowfall forecast for 2 days

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई हिस्सों में 28 से 30 मार्च तक बारिश, बर्फबारी और तेज अंधड़ का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित कुल्लू-मनाली में...

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई हिस्सों में 28 से 30 मार्च तक बारिश, बर्फबारी और तेज अंधड़ का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित कुल्लू-मनाली में बादलों की आवाजाही के साथ ही ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है, जिससे आगामी दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

तेज हवाओं और बिजली कड़कने का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, 28 मार्च को प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना है। इसके साथ ही 28, 29 और 30 मार्च को ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य व निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, महीने के आखिरी दिन कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इसके बाद 1 और 2 अप्रैल को मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

तापमान में भारी गिरावट की संभावना

पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा था। ऊना में पारा 31.6 डिग्री तक जा पहुंचा है, जबकि केलांग में सबसे कम 2.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!