Dharamshala: निगम क्षेत्र में क्षमता के हिसाब से वैंडर जोन में मिलेगी दुकानदारों को जगह

Edited By Vijay, Updated: 20 Sep, 2024 11:51 AM

shopkeepers will get space in the according to their capacity

नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र में बनने वाले वैंडर जोन में दुकानदारों को जगह की क्षमता को देखकर ही दुकानें दी जाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने एक खाका तैयार कर लिया है।

धर्मशाला (ब्यूरो): नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र में बनने वाले वैंडर जोन में दुकानदारों को जगह की क्षमता को देखकर ही दुकानें दी जाएंगी। इसके लिए नगर निगम ने एक खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए 3 स्तर में नगर निगम काम करेगा। जानकारी के अनुसार सबसे पहले नगर निगम धर्मशाला वैंडर जोन बनाने के लिए नगर निगम क्षेत्र का सर्वे करवाने जा रहा है तथा सर्वे पूरा होने के बाद वैंडरों को नगर निगम द्वारा लाइसैंस दिए जाएंगे। यह सर्वे निगम 2 महीने के अंदर पूरा करेगा।

सर्वे से नगर निगम के पास भी एक विस्तृत ब्यौरा रहेगा कि शहर भर में कितने वैंडर हैं तथा कहां-कहां से काम करने आए हैं। इसके चलते वैंडर अपनी रेहड़ी-फड़ी को उक्त दिए गए स्थान पर लगा सकेंगे। एमसी के अधिकारियों की मानें तो नगर निगम क्षेत्र में क्षमता के हिसाब से वैंडर जोन बनाए जाएंगे। अधिकारियों की मानें तो प्लान के हिसाब से जिस जगह पर जितनी क्षमता वैंडरों को जगह देने के लिए होगी उतनी ही जगह वैंडर जोन बनाया जाएगा। जगह की क्षमता से अधिक संख्या में वैंडर दिए गए स्थान पर काम नहीं कर सकेंगे। नो वैंडर जोन पर किसी भी प्रकार की कोई रेहड़ी-फड़ी नहीं लगाई जाएगी।

मैक्लोडगंज में निर्मित दुकानों को एक महीने के अंदर देंगे 
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि दलाईलामा मंदिर के साथ बनी नगर निगम की दुकानों को एक महीने के अंदर लोगों को दे दी जाएंगी। इससे पहले माननीय हाइकोर्ट ने मैक्लोडगंज दलाईलामा मंदिर के साथ लगती दुकानों को नगर निगम धर्मशाला को पुराने दुकानदारों को देने के निर्देश दिए थे। इसको देखते हुए नगर निगम धर्मशाला एक महीने के अंदर उक्त दुकानदारों को दुकानें आबंटित करेगा। 

स्थानीय निवासियों को दिया जाएगा पहले मौका
नगर निगम द्वारा तैयार किए गए प्लान के हिसाब से वैंडर जोन ढूंढने के बाद जब सारी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी तो स्थान आबंटित करने के दौरान स्थानीय निवासियों को पहले दुकानें दी जाएंगी। इसके बाद ही दूसरे राज्यों से आए हुए लोगों को वैंडर जोन में दुकानें लगाने के लिए जगह दी जाएगी। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!