Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार बारिश व बर्फबारी की संभावना

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Feb, 2026 07:11 PM

shimla weather cold

राज्य में बीते दिनों ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी व मैदानी व मध्य इलाकों में बारिश के बाद अब कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना हुआ है। सोमवार को भी धूप खिली। हालांकि हल्के बादल भी छाए रहे।

शिमला (संतोष): राज्य में बीते दिनों ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी व मैदानी व मध्य इलाकों में बारिश के बाद अब कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना हुआ है। सोमवार को भी धूप खिली। हालांकि हल्के बादल भी छाए रहे। ऊना का अधिकतम तापमान 28.4 व राजधानी शिमला का 18.5 डिग्री रिकार्ड किया गया है। हालांकि बिलासपुर में घना व मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे इन इलाकों सहित जनजातीय इलाकों में सुबह-शाम व रात्रि की ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को राज्य में ऊंची पहाड़ियों पर छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार हैं, लेकिन 22 फरवरी तक प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो कुकुमसेरी में सबसे कम माइनस 8.6 डिग्री रहा। ताबो में माइनस 8 व केलांग में भी माइनस में तापमान रहा। शिमला में 8, सुंदरनगर में 6.2, भुंतर में 5, धर्मशाला में 7, ऊना में 7.8, नाहन में 9.8, पालमपुर में 8, सोलन में 4.2, मंडी में 2.2, कांगड़ा में 7.8, मंडी में 7.2, बिलासपुर में 8, जुब्बड़हट्टी में 8.4, सेओबाग में 3.5, बरठी में 5.5, कसौली में 8.9, पांवटा साहिब में 10, सराहन में 4.9, देहरा गोपीपुर में 12, नेरी में 11.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!