Shimla: राष्ट्रपति के दौरे के दृष्टिगत दी रिट्रीट मशोबरा आम जनता के लिए बंद

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Apr, 2025 04:41 PM

shimla president s visit retreat mashobra closed

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत दी रिट्रीट मशोबरा (राष्ट्रपति भवन) आम जनता के लिए सोमवार यानी 28 अप्रैल से बंद हो जाएगा।

शिमला (भूपिन्द्र): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत दी रिट्रीट मशोबरा (राष्ट्रपति भवन) आम जनता के लिए सोमवार यानी 28 अप्रैल से बंद हो जाएगा। यह 12 मई तक आम जनता के लिए बंद रहेगा। प्रस्तावित दौरे के दौरान राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 मई से 9 मई तक प्रदेश दौरे पर हिमाचल आ रही हैं। दी रिट्रीट मशोबरा को सैलानियों व आम जनता के लिए अप्रैल 2023 में खोला गया था। राष्ट्रपति निवास मशोबरा में हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

यह इमारत पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, लेकिन राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान सुरक्षा और प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रपति निवास को कुछ समय के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में यहां पर किसी भी प्रकार के सार्वजनिक भ्रमण की अनुमति नहीं होगी। अब आम जनता व सैलानी 12 मई के बाद ही यहां पर घूमने जा सकेंगे। उधर राष्ट्रपति का प्रदेश में कई जगह पर जाने का भी कार्यक्रम है। उनका अटल टनल, आरट्रैक व आईआईटी मंडी जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

सुरक्षा एजैंसियां हुईं अलर्ट
राष्ट्रपति दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट हो गई है। एसपीजी सहित स्थानीय पुलिस ने राष्ट्रपति निवास के चारों को अभी से ही कड़ी नजर रखी जा रही है तथा चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। साथ ही संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!