Edited By Kuldeep, Updated: 04 Sep, 2023 05:29 PM

मुख्यमंत्री सुखसिंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह अपने सरकारी आवास ओक ओवर से प्रदेश सचिवालय तक पैदल पहुंचे। उन्होंने इस दौरान राह चलते स्कूली बच्चों एवं बी.एड. करने वाली छात्राओं से बातचीत की।
शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखसिंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह अपने सरकारी आवास ओक ओवर से प्रदेश सचिवालय तक पैदल पहुंचे। उन्होंने इस दौरान राह चलते स्कूली बच्चों एवं बी.एड. करने वाली छात्राओं से बातचीत की। साथ ही उनसे शिक्षा, लक्ष्यों और आकांक्षाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चलते-चलते सेब सीजन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने इस दौरान लोगों को उनके निवारण का आश्वासन भी दिया। इससे पहले भी मुख्यमंत्री कई बार सुबह और शाम के समय प्रोटोकॉल तोड़कर सरकारी आवास से सचिवालय पहुंचे हैं। उनको अवकाश के दिन भी सचिवालय में सरकारी कामकाज को निपटाते देखा गया है। इस तरह मुख्यमंत्री एक आम कर्मचारी की तरह अपने कार्यालय पहुंच रहे हैं। उन्होंने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मंडे मीटिंग भी ली। सरकार की तरफ से मंडे मीटिंग लेने का क्रम कुछ समय पहले ही शुरू हुआ है तथा शिमला में उपलब्ध रहने पर मुख्यमंत्री अधिकारियों से साप्ताहिक कामकाज के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हैं।