Shimla: शराब के ठेकों से 485 करोड़ का फायदा, प्रदेश में दिवालियापन नहीं : चौहान

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Aug, 2024 08:40 PM

shimla liquor rs 485 crore profit

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है कि प्रदेश में दिवालियापन है।

शिमला (संतोष): उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है कि प्रदेश में दिवालियापन है। हमारी सरकार ने बीते डेढ़ वर्ष में शराब के ठेकों से 485 करोड़ रुपए का राजस्व जैनरेट किया है और मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से रैवेन्यू जैनरेट करने को कहा है और फालतू के खर्च बंद करने की बात कही है। चौहान शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को समय पर वेतन और पैंशन दे रही है तथा विकास कार्यों के लिए पैसा दिया जा रहा है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं और इसको लेकर कड़े फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जो जीएसटी के 5000 करोड़ रुपए मिलते थे वह वर्ष 2022 में मिलना बंद हो गए हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार से जो ग्रांट मिलती थी वह भी कम कर दी गई है। इसकी वजह से प्रदेश में आर्थिक संकट पैदा हुआ है।

बता दें कि इन दिनों विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप की जंग छिड़ी हुई है। इस बीच मानसून सैशन में कर्ज को लेकर एक जानकारी सामने आई है। हिमाचल सरकार ने 15 दिसम्बर 2022 से लेकर 31 जुलाई 2024 तक कुल 21366 करोड़ रुपए का लोन लिया है। वहीं प्रदेश सरकार के कर्मचारियों ने भी लंबित डीए और एरियर को लेकर मोर्चा खोल दिया है, जिससे सुक्खू सरकार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!