Breaking

Shimla: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा की समितियां गठित

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Apr, 2025 05:12 PM

shimla legislative assembly committees formed

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा की 18 समितियां गठित की हैं। इसमें से 7 समितियों के सभापति विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 2 और विपक्ष की तरफ से अनिल शर्मा लोक लेखा समिति के...

शिमला (कुलदीप): विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा की 18 समितियां गठित की हैं। इसमें से 7 समितियों के सभापति विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 2 और विपक्ष की तरफ से अनिल शर्मा लोक लेखा समिति के सभापति होंगे। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के नेतृत्व वाली ई-गवर्नैंस एवं सामान्य प्रयोजनों संबंधी में विपिन सिंह परमार, नंद लाल, आशीष बुटेल, सुरेंद्र शौरी, मलेंद्र राजन एवं विनोद सुल्तानपुरी को सदस्य बनाया गया है। पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ समिति की कमान भी विधानसभा अध्यक्ष के पास रहेगी, जिसमें रणवीर सिंह निक्का, लोकेंद्र कुमार, पूर्ण चंद ठाकुर, सुरेश कुमार, अजय सोलंकी और कुलदीप सिंह राठौर सदस्य होंगे। प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन और आचार संहिता समिति के सभापति भी विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, अनिल शर्मा, संजय रत्न, भवानी सिंह पठानिया और डा. जनक राज सदस्य होंगे।


नियम समिति के सभापति भी विधानसभा अध्यक्ष होंगे, जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष, संसदीय कार्यमंत्री, सतपाल सिंह सत्ती, बलबीर सिंह वर्मा, संजय रत्न एवं अजय सोलंकी सदस्य होंगे। कार्य सलाहकार समिति के सभापति भी विधानसभा अध्यक्ष होंगे, जिसमें विधानसभा उपाध्यक्ष, संसदीय कार्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सुखराम, विनोद कुमार एवं केवल सिंह पठानिया सदस्य होंगे। विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व वाली सदस्य सुविधा समिति में उपमुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, विपिन सिंह परमार, सुखराम, सतपाल सिंह सत्ती, संजय रत्न, रीना कश्यप व केवल सिंह पठानिया सदस्य बनाए गए हैं। याचिका समिति के सभापति भी विधानसभा अध्यक्ष रहेंगे, जिसमें सतपाल सिंह सत्ती, रीना कश्यप, नीरज नैय्यर, चंद्रशेखर, कमलेश ठाकुर और अनुराधा राणा को सदस्य बनाया गया है। विशेषाधिकार समिति के सभापति विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार होंगे, जिसमें आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, डी.एस. ठाकुर, पूर्ण चंद ठाकुर, चंद्रशेखर और अजय सोलंकी सदस्य बनाए गए हैं। अधीनस्थ विधायक समिति के सभापति भी विधानसभा उपाध्यक्ष होंगे। इसमें पवन कुमार काजल, सुरेंद्र शौरी, रीना कश्यप, भुवनेश्वर गौड़, दलीप ठाकुर, सुरेश कुमार एवं विनोद सुल्तानपुरी सदस्य होंगे। भाजपा की तरफ से अनिल शर्मा एकमात्र ऐसे विधानसभा सदस्य हैं, जिनको समिति का सभापति बनाया गया है। अनिल शर्मा लोक लेखा समिति के सभापति होंगे, जिसमें डा. हंसराज, बलबीर सिंह वर्मा, संजय रत्न, इंद्र सिंह, जीत राम कटवाल, मलेंद्र राजन, केवल सिंह पठानिया, कैप्टन रणजीत सिंह और कमलेश ठाकुर सदस्य होंगी।

प्राकलन समिति के सभापति राकेश कालिया होंगे। इस समिति में सुधीर शर्मा, सतपाल सिंह सत्ती, पवन कुमार काजल, राकेश जम्वाल, नीरज नैय्यर, दलीप ठाकुर, त्रिलोक जम्वाल, अजय सोलंकी, कुलदीप सिंह राठौर एवं हरदीप सिंह बावा सदस्य होंगे। लोक उपक्रम समिति के सभापति किशोरी लाल होंगे, जिसमें विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, सुखराम, इंद्रदत्त लखनपाल, सुरेंद्र शौरी, भुवनेश्वर गौड़, पूर्ण चंद ठाकुर, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा और विवेक शर्मा सदस्य होंगे। कल्याण समिति के सभापति मोहन लाल ब्राक्टा होंगे। इस समिति में विनोद कुमार, रणधीर शर्मा, राम कुमार, रीना कश्यप, लोकेंद्र कुमार, दीपराज, चंद्रशेखर, सुदर्शन सिंह बबलू, विनोद सुल्तानपुरी और अनुराधा राणा को सदस्य बनाया गया है। स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति संजय रत्न होंगे। इसमें डा. हंसराज, सतपाल सिंह सत्ती, प्रकाश राणा, संजय अवस्थी, मलेंद्र राजन, आशीष शर्मा, कुलदीप सिंह राठौर और विवेक शर्मा को सदस्य बनाया गया है। जन प्रशासन समिति के सभापति आशीष बुटेल होंगे, जिसमें विपिन सिंह परमार, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह, नीरज नैय्यर, डी.एस. ठाकुर, लोकेंद्र कुमार और कैप्टन रणजीत राणा सदस्य होंगे। मानव विकास समिति के सभापति संजय अवस्थी होंगे।

समिति में बिक्रम सिंह, विनोद कुमार, बलबीर सिंह वर्मा, रणवीर सिंह निक्का, मलेंद्र राजन, कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा और अनुराधा राणा को सदस्य बनाया गया है। सामान्य विकास समिति के सभापति केवल सिंह पठानिया होंगे। समिति में अनिल शर्मा, सुधीर शर्मा, राकेश कालिया, रणधीर शर्मा, जीत राम कटवाल, दलीप ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू एवं हरदीप सिंह बावा को सदस्य बनाया गया है। ग्रामीण नियोजन समिति का सभापति राम कुमार को बनाया गया है। समिति में सुखराम, इंद्रदत्त लखनपाल, संजय रत्न, प्रकाश राणा, दीप राज, आशीष शर्मा, त्रिलोक जम्वाल एवं कमलेश ठाकुर को सदस्य बनाया गया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Lucknow Super Giants

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!