Shimla: आई.जी.एम.सी. के नए ओ.पी.डी. भवन की लिफ्ट में तोड़फोड़, 3 युवक CCTV में कैद

Edited By Jyoti M, Updated: 17 Sep, 2024 10:50 AM

shimla igmc s new opd building s lift vandalized

आई.जी.एम.सी. शिमला में वैसे तो कई मामले सामने आते हैं, लेकिन इस बार यहां पर तीन युवकों द्वारा संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है।

शिमला, (संतोष): आई.जी.एम.सी. शिमला में वैसे तो कई मामले सामने आते हैं, लेकिन इस बार यहां पर तीन युवकों द्वारा संपत्ति को नुक्सान पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना बाकायदा सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हुई है।

मामला आई.जी.एम.सी. के नए भवन की लिफ्ट का बताया जा रहा है, जहां पर तीन युवक लिफ्ट के बटन व कांच को तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सी.सी.टी.वी. की यह फुटेज सोशल नैटवर्किंग साइटों पर खूब वायरल हो रही है और आई.जी.एम.सी. अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देते हुए मामला भी दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार आई.जी.एम.सी. अस्पताल की न्यू ओ.पी.डी. भवन की लिफ्ट में तोड़फोड़ करते हुए तीन लोग सी.सी.टी.वी. में कैद हो गए हैं। युवकों ने यहां लिफ्ट के शीशे व बटन को तोड़ने का हाथों व छाते से प्रयास किया। फुटेज के मुताबिक तीनों युवक समय पर लिफ्ट न पहुंचने से परेशान दिख रहे थे। इस कारण तीनों युवकों ने इसका सारा गुस्सा लिफ्ट में लगे शीशे व बटन पर उतार दिया। तीनों युवक बारी-बारी से लिफ्ट में मार रहे थे। एक युवक तो छाते से लिफ्ट के शीशे व बटन में मार रहा था। 

अस्पताल में यहां लिफ्ट पहली मंजिल से आती है। यह लिफ्ट 12 मंजिलों तक जाती है। यह लिफ्ट अस्पताल के हर फ्लोर में रुकती है। मरीज इसका इस्तेमाल ओ.पी.डी. में आने जाने के लिए करते हैं। चूंकि अस्पताल के हर फ्लोर पर ओ.पी.डी. चलती है तो इस लिफ्ट का प्रयोग लैबोरेटरी व पंजीकरण कक्ष से लेकर 12वीं मंजिल तक किया जाता है।

अस्पताल के एम. एस. डा. राहुल राव ने कहा कि इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य अस्पताल में लोगों को बेहतर सुविधाएं देना है और यदि कोई लोग संपत्ति को नुक्सान पहुंचाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!