हिमाचल प्रदेश देशभर में सबसे खुशहाल राज्य घोषित : डा. मोक्टा

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Apr, 2025 10:05 PM

shimla himachal pradesh across the country happy state

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग ने सोमवार को कुलपति समिति कक्ष में सिविल सेवा दिवस समारोह के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में सरकारों की बदलती प्रणाली, मुद्दे और चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी व सह संगोष्ठी आयोजित की।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग ने सोमवार को कुलपति समिति कक्ष में सिविल सेवा दिवस समारोह के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में सरकारों की बदलती प्रणाली, मुद्दे और चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी व सह संगोष्ठी आयोजित की। लोक प्रशासन विभाग की अध्यक्ष और कार्यक्रम की निदेशक प्रोफैसर ममता मोक्टा ने कहा कि सिविल सेवा दिवस राष्ट्र विकास में सिविल सेवकों के योगदान को पहचानने और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 2025 में सिविल सेवा दिवस का विषय, कुशल और पारदर्शी शासन के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाना होगा।

डा. मोक्टा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 2025 में देशभर में सबसे खुशहाल राज्य घोषित किया गया तथा दीनदयाल उपाध्याय योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्पार्क अवार्ड दिया। एक संस्थान द्वारा डायमंड स्टेट अवार्ड भी हिमाचल प्रदेश को दिया गया। सड़क सुरक्षा के लिए शाइनिंग स्टार अवार्ड भी राज्य को दिया गया। शिमला शहर को प्रथम स्थान दिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में राजनीतिक और प्रशासनिक कार्यपालिका की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से निपटने और राज्य के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए शासन का मानवीय और नैतिक चेहरा प्रभावी हो सकता है।

प्रदेश में शिक्षा प्रणाली में किया सुधार
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव शिक्षा एवं राजस्व सुनील वर्मा ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हिमाचल प्रदेश में शुरू किए गए शिक्षा प्रणाली सुधारों के बारे में बात की। सुनील वर्मा ने कहा कि शिक्षा निदेशालय का पुनर्गठन, स्कूलों का एकीकरण और युक्तिकरण, पढ़ो हिमाचल कार्यक्रम, शैक्षणिक कैलेंडर का सख्ती से पालन, शिक्षकों के अतिरिक्त कार्यभार में कमी और छात्रों और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करना हिमाचल प्रदेश में शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए की गई पहल हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीन नियोजन एवं शिक्षण मामले प्रोफैसर जोगिंदर धीमान ने कहा कि हितधारकों की अपेक्षाओं पर प्रभावी नियोजन हिमाचल प्रदेश में शिक्षा प्रणाली के विकास की नींव रख सकता है।

प्रोफैसर धीमान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में परीक्षा पूर्व कोचिंग सैंटर में सिविल सेवाओं के उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग भी दी जाती है। इस अवसर पर प्रोफैसर वार्डन, प्रोफैसर विकास, डा. आभा चौहान, डा. शमशेर राठौर, डा. सपना शर्मा, डा. रजिया सुल्तान व डा. मीरा भी मौजूद थे। मिस मुस्कान और उदित ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर अजय, उत्कर्ष और उदित ने हिमाचल प्रदेश राज्य में विभिन्न सिविल सेवा सुधारों पर अपनी प्रस्तुति भी दी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!